खबर शहर , UP: दो साल पहले प्रेम विवाह, फिर क्यों दी जान? एयरफोर्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पिता बोले- साथ चला गया वो राज – INA

आगरा में दीनदयाल दीप (फ्लाइट लेफ्टिनेंट) मेधावी थे। छह महीने पहले घर आए थे। बहुत खुश थे। घटना से एक दिन पहले मां से फोन पर बात की थी। किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। मंगलवार को एयरफोर्स से फोन पर बेटे की माैत की खबर दी गई। सुनकर दिल बैठ गया। पहले तो समझ नहीं पाए आखिर क्या हुआ?यह कहते हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पिता उदय प्रसाद रुक गए। कुछ देर बाद रुंधे मन से बोले, बेटे ने अपनी जान क्यों दी? यह राज भी उसके साथ ही चला गया। अब आंसुओं के सिवा कुछ नहीं बचा है।