खबर शहर , UP: पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर निशाना, बोले- अब गाय नहीं, कसाई कांपते हैं… – INA

Table of Contents

मथुरा में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में कसाई को देखकर गाय कांपती थीं, अब योगी सरकार में गाय को देखकर कसाई कांपते हैं। उन्होंने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही।

गो-संरक्षण पर किया जा रहा काम

योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को मथुरा पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में गो-संरक्षण पर काम किया जा रहा है। पशुधन संरक्षण के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी जा रही है। बोले, सीएम योगी गोभक्त हैं। वो गाय संरक्षण का काम करते हैं जबकि पूर्व सीएम अखिलेश को गाय की चिंता नहीं थी न ही उन्हें किसान की चिंता थी। उन्हें तो कसाई की चिंता थी।

ये भी पढ़ें –  
UP: नौकरी या अस्मत…दो राहे पर खड़ी महिला कर्मचारी, फिर उठाया ऐसा कदम; उड़े फैक्टरी मालिक के होश

गो-पूजन किया

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कसाई को देखकर गाय कांपती थीं, वहीं अब योगी सरकार में गाय को देखकर कसाई कांपते हैं। उन्हें अपनी सरकार में किए गए काम याद रखने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने गो-संरक्षण को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने गोपाष्टमी पर वृंदावन में गो-धाम ट्रस्ट में गो-पूजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकता पर जोर दिया।

निराश्रित गोवंश को लेकर बेहद गंभीर हैं सीएम योगी

उन्होंने कहा कि सीएम योगी प्रदेश में निराश्रित गोवंश को लेकर बेहद गंभीर हैं। निराश्रित गोवंश खेत, सड़क और शहर में नहीं दिखने चाहिए। सभी अधिकारी इस पर काम करें और गंभीरता से लें। सभी विभाग मिलकर काम करेंगे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News