खबर शहर , UP: प्रेमिका ने मिलने को बुलाया, पर फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान – INA

प्रेमिका से मिलने के लिए चार दिन पहले पश्चिम बंगाल से आए युवक ने बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में किराए के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार को उसने मिलने के लिए प्रेमिका को कई बार फोन किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इससे दुखी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिला निवासी मुजफ्फर (28) निजी फर्म मेें काम करता था। उसके परिवार में पत्नी इस्मो खातून और एक बेटा माहिद है। परिजनों ने बताया कि मुजफ्फर के कई साल पहले पश्चिम बंगाल में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। कुछ समय पहले युवती के परिवार वाले उसे लेकर कानपुर आ गए थे और यहीं नौकरी करने लगे थे। उसके बाद परिवार वालों ने मुजफ्फर की शादी कर दी। कुछ महीने पहले मुजफ्फर और उसकी प्रेमिका का सोशल मीडिया पर संपर्क हो गया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









