खबर शहर , UP: 'बटेंगे तो कटेंगे' सीएम योगी के बयान पर लगे होर्डिंग फाड़ डाले, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार – INA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा में कहा था कि बटेंगे तो कटेंगे। इसको भाजपा नेताओं ने अपने होर्डिंग में स्लोगन के रूप में लिखवा दिया। इनमें दिवाली की शुभकामनाएं दी गई थीं। ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर इसी तरह के होर्डिंग को फाड़ दिया गया। मामले की जानकारी पर भाजपा नेताओं ने पुलिस को जानकारी दी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार रात को पुलिस ने आरोपी सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पंकज कसाना को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें –  
दुष्कर्मी को मौत की सजा: पानी में डुबाया, टाइल्स से सिर कुचला…हैवानियत के बाद हत्या, फिर लाश के साथ किया ऐसा काम

 


यहां लगे हुए थे होर्डिंग
बसई चाैकी क्षेत्र में हरे कृष्णा रिजोर्ट के सामने होर्डिंग लगा हुआ था। मंगलवार की रात हार्डिंग को किसी ने फाड़ दिया। इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को हुई। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। मामले में जितेश स्वरूप ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। पुलिस ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

ये भी पढ़ें –  दिवाली से पहले बेटे-बहू की मौत: दंपती की कार में गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गोलियां, दर्शन कर लौट रहे थे
 

 


कार से आए थे आरोपी 
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताय कि रात में एक कार सवार युवक आया था। वह होर्डिंग को फाड़ते नजर आया। कार के नंबर से आरोपी की तलाश की गई। नंबर सैंया का था। पुलिस टीम पहुंच गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोप हैकि सैंया के पुरा महाराज सिंह निवासी पंकज कसाना ने होर्डिंग फाड़ा था। पूछताछ में पता चला कि वह सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष है। वह एक पार्टी से लाैट रहे थे। रास्ते में कार रोक ली। होर्डिंग फाड़ दिया।

ये भी पढ़ें –  सजा-ए-मौत: दरिंदे को अंतिम सांस तक फंदे पर लटकाया जाए…सात साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, 10 माह में फैसला

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button