खबर शहर , UP: बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने चार को कुचला; तीन की मौत – INA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बागपत के रटौल में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर लहचौड़ा के पास ट्रक ने कैंटर से उतर रहे कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नन्हे (40) पुत्र इंतजार निवासी दहरा, नाहल निवासी आकिल पुत्र इकबाल अपने साथियों के साथ कैंटर से गाजियाबाद की तरफ से हरियाणा की ओर जा रहे थे।
उनके कैंटर में डीजल के दो खाली दो भरे हुए बैरल भी रखे थे, उसमें डीजल निकालने वाला पाइप और चार बाल्टी भी थी, जब वह लहचौड़ा गांव के पास पहुंचे और कैंटर से नीचे उतरने लगे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे में नन्हे पुत्र इंतजार निवासी दहरा, आकिल पुत्र इकबाल निवासी नाहल की मौत हो गई, जबकि एक मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अनवार पुत्र इंतजार घायल हुआ है, जो रटौल में निजी अस्पताल में भर्ती हुआ है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









