खबर शहर , UP: महिला सिपाही के एक थप्पड़ ने निलंबित करा दिए छह पुलिसकर्मी, मामला कुछ ऐसा…जानकर अधिकारी भी रह गए सन्न – INA

आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र के आबकारी भवन में महिला और पुरुष आबकारी सिपाहियों के बीच हुई मारपीट के बाद पूरा मामला खुला। आबकारी विभाग में वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ था। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से की गई शिकायत के बाद शासन से आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श कुमार से वसूली की रिपोर्ट मांगी गई थी। आबकारी के सहायक आयुक्त धर्मेंद्र नारायण की रिपोर्ट पर वसूली का खेल खुला, जिस पर 6 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें –  
प्यार में ऐसा धोखा: मौत से पहले बताना चाहता था मरने की वजह… इसलिए बनाने लगा वीडियो, प्रेमी को पुलिस ने बचाया

 


जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि छह सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इसमें एक को प्रयागराज, तीन को मैनपुरी और दो को फिरोजाबाद से संबद्ध कर दिया गया है। चार निरीक्षकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इनमें ट्रांस यमुना और एत्माददौला की आबकारी निरीक्षक अनुराधा कुमारी, न्यू आगरा और कमला नगर के निरीक्षक अमित पटेल, जगदीशपुरा और लोहामंडी के निरीक्षक इंद्रजीत गर्ग, खेरागढ़ और कागारौल सर्किल के निरीक्षक आकाश तिवारी को शामिल हैं।

ये भी पढ़ें –  Mig-29 Crash: जांबाज पायलट मनीष मिश्रा… खुद की फिक्र न थी, ऐसे बचाई हजारों लोगों की जान; 16 साल का है अनुभव

 


इन्हें किया गया निलंबित
शासन ने चार महिला और दो पुरुष सिपाहियों को निलंबित किया है। इनमें प्रधान आबकारी सिपाही पंकज पुंडीर, आबकारी सिपाही बालेंदु तिवारी और महिला सिपाहियों में पायल सचान, शोभा पाठक, अल्पना देवी और रचना पाठक हैं। लंबे समय से दुकानदार आबकारी सिपाहियों पर 1500 रुपये प्रतिमाह प्रति दुकान लेने का आरोप लगा रहे थे। इसी रकम के बंटवारे में महिला सिपाही ने पुरुष सिपाही को थप्पड़ मार दिया था।

ये भी पढ़ें –  UP: शादी के आठ माह बाद पता चली पत्नी की ये बुरी आदत, इंजीनियर पति ने उठाया ऐसा कदम…सन्न रह गया परिवार
 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button