खबर शहर , UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत…बिना दुल्हन के लौटी बरात – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यूपी पुलिस के सिपाही की शादी वरमाला के बाद टूट गई। वजह हैरान कर देने वाली है। गाजियाबाद में तैनात सिपाही की बरात थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बताया गया है कि धूमधाम से बरात निकली। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हो गया, लेकिन जब बात सात फेरों की आई तो सिपाही दूल्हे ने हंगामा कर दिया। वो दहेज में 30 लाख रुपये की मांग को लेकर जिद पर अड़ गया।  आरोप है कि वह फेरों के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को दहेजलोभी बताते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। समारोह में हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। मामले में सिपाही के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज किया गया है।

 


थाने में हुई थी मुलाकात 
पांडव विहार, टेढ़ी बगिया निवासी पप्पू सिंह दरोगा हैं। गाजियाबाद में तैनात हैं। डेढ़ साल पहले थाना छत्ता में तैनात थे। वहीं उनकी मुलाकात सिपाही रवि कुमार से हुई। वह बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव बोहिच का रहने वाला है। दरोगा ने बेटी स्वाति का रिश्ता रवि से तय कर दिया। एक साल पहले दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। इस पर मंगनी कर दी।

ये भी पढ़ें –  UP: मैं बस दो मिनट का मेहमान हूं…पत्नी को वीडियो कॉल कर चुनी ऐसी मौत, जिसमें दर्द न हो; रेडियोलाॅजिस्ट ने दे दी जान

 


खंदौली में आई थी बरात
मंगलवार को शादी समारोह खंदौली के नंदलालपुर स्थित मैरिज होम में चल रहा था। पिता का आरोप है कि रवि का लालच मंगनी के बाद से ही बढ़ता गया। पूर्व में दिए उपहार को बेकार बताने लगा। इस पर उन्होंने 18 लाख खर्च करने के साथ कार देने का आश्वासन दिया। मगर, उसकी मांग बढ़ती गई।

ये भी पढ़ें –  विश्व मधुमेह दिवस 2024: कमर के साइज से जानें डायबिटीज होगी या नहीं…महिला और पुरुष के लिए ये हैं संकेत

 


वरमाला के बाद मांगे 30 लाख रुपये
वरमाला के बाद दूल्हा दहेज में 30 लाख रुपये की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर भी वो माना नहीं। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रवि को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button