खबर शहर , UP: यूपी पुलिस के सिपाही ने बीच सड़क पर चौकी के सामने किया ऐसा काम…शर्म से पानी-पानी हुए लोग, वीडियो वायरल – INA

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने बीच सड़क पर पेंट की जिप खोलकर पेशाब करना शुरू कर दिया। ये देख राहगीर हैरान रह गए। सिपाही का कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, इसके बाद भी सिपाही को शर्म नहीं आई। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 


शहीद नगर पुलिस चौकी पर तैनात इस सिपाही का नाम बबलू गौतम है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त की ये घटना है, उस समय वो ड्यूटी पर तैनात नहीं था। सोमवार सुबह आठ बजे वर्दी में पुलिस चौकी के सामने शमशाबाद रोड पर पेशाब करने लगा। ये देख लोगों के कदम ठहर गए। सिपाही के इस कृत्य का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।  सिपाही बबलू गौतम को तलाश किया गया, लेकिन वो नहीं मिला। वहीं इस घटना के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button