खबर शहर , UP: यूपी में बढ़े एक्सप्रेस-वे तो कारों की बिक्री में बड़ा इजाफा…त्योहारी सीजन से पहले आया बूम; देखें आंकड़े – INA

यूपी में एक के बाद एक बन रहे एक्सप्रेस-वे का असर कारों की बिक्री में देखने को मिला है। पिछले साल के 3.96 लाख कारों के मुकाबले अभी तक 3.35 लाख कारें बिक चुकी हैं, जबकि धनतेरस, दिवाली और शादियों का सीजन बाकी है।
आटोमोबाइल सेक्टर के लिए यूपी सबसे ग्रोथ वाला राज्य बनकर उभरा
पिछले चार साल की बिक्री देखते हुए इसमें 60 फीसदी की ग्रोथ है। आटोमोबाइल सेक्टर के लिए यूपी सबसे ग्रोथ वाला राज्य बनकर उभरा है। सड़क मार्ग से एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए कारों का इस्तेमाल करने वालों की संख्या पिछले चार साल में ढाई गुना हो चुकी है।
इस वजह से सेफ्टी इश्यू को लेकर जागरूकता बढ़ गई है। यही वजह है कि 10 लाख या उससे ऊपर की कारों की डिमांड में सालाना 12 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक प्राधिकरण (यूपीडा) के मुताबिक एक्सप्रेस वे अबतक कुल गुजरी कारों में से पिछले चार साल में गुजरी कारों की हिस्सेदारी 70 फीसदी है। साफ है कि सड़कों का नेटवर्क बनते ही कारों की संख्या बढ़ गई। नतीजा ये हुआ कि यूपी में कारों की बिक्री 60 फीसदी ग्रोथ आ गई। इसमें भी एक्सप्रेस-वे के आसपास के 45 जिलों में कारों की बिक्री 14 से 25 फीसदी तक बढ़ी है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









