खबर शहर , UP:  राजकीय संप्रेक्षण गृह में आखिर कैसे  बनाए गए वीडियो, दो कर्मचारियों के  निलंबन की संस्तुति – INA

आगरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जांच की। इसमें केयरटेकर प्रताप भान और क्राफ्ट प्रशिक्षक जगदंबा गाैतम को दोषी पाया गया है। दोनों के निलंबन की संस्तुति की गई है। पर्यवेक्षक और गेट पर तैनात होमगार्ड की भूमिका की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें –  
UP: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो…फिर रखी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो

 


इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो
राजकीय संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध बाल अपचारियों के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुए थे। मामले में सीडीओ प्रतिभा सिंह ने डीपीओ को जांच के आदेश किए थे। सोमवार को डीपीओ ने बाल अपचारियों के बयान लिए। इसमें पता चला कि वीडियो एक महीने पुराने हैं। बाल अपचारियों से मिलने परिजन आए थे। इस दाैरान आए एक मैकेनिक से मोबाइल लेकर वीडियो बनाए गए। यह भी पता चला कि अपचारियों से न्यायालय पेशी पर जाते समय और गृह पर मुलाकात के लिए आने वाले परिजन की गेट पर ठीक से चेकिंग नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें –  जानलेवा प्रदूषण: खुले में सांस लेना खतरनाक, 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी…पहली बार इतना पहुंचा एक्यूआई
 


इनकी भूमिका संदिग्ध
परिजन जो खाद्य सामग्री लेकर आते हैं, उसे बिना जांच के अंदर भेज दिया जाता है। होमगार्ड और केयरटेकर की भूमिका संदिग्ध है। अभी अन्य कर्मचारियों की भी जांच हो रही है। उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। पूर्व में भी मोबाइल के प्रयोग की शिकायत की गई थी। इस पर पर्यवेक्षक को हटाया गया था।

 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button