खबर शहर , UP: शक्ति और समर्पण के साथ 'रामू' ने पूरे किए पांच साल, चिड़ियाघर में झेल रहा था कुपोषण – INA

Table of Contents
वाइल्ड लाइफ एसओएस के मथुरा स्थित हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में रामू हाथी ने सोमवार को पांच साल पूरे किए। 2019 में यहां रामू को झारखंड के एक चिड़ियाघर से लाया गया था। उस वक्त वह गंभीर दर्द और कुपोषण से पीड़ित था। इसके बावजूद रामू ने अपनी ताकत और समर्पण के साथ जीवन का एक नया अध्याय पूरा किया है।



