खबर शहर , UP: स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हे ने किया ऐसा काम, देखने उमड़ा पूरा गांव…हो रही तारीफ – INA

आगरा के जाट बाहुल क्षेत्र चाहरवाटी के रहने वाले इंजीनियर विवेक ने अपने स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी करने के लिए खुद की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया। दादा की इच्छा थी कि जब भी उसकी शादी हो तो दुल्हन हेलिकॉप्टर से आए। अब विवेक की शादी हुई तो वे अपने गांव में दुल्हन की हेलिकॉप्टर से ही विदा कराकर लाए।  
ये भी पढ़ें –  ‘मौत’ का यमुना एक्सप्रेस वे: 11 साल में हुए हादसों में 1320 ने गंवाई जान, सामने आई बड़ी वजह; बरतें ये सावधानी


गुड़गांव से हुई है शादी
गांव पंचायत अकोला के मजरा नगला परिमाल के रहने वाले इंजीनियर विवेक का विवाह गुड़गांव की रहने वाली नेहा के साथ हुआ है। बुधवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे इंजीनियर विवेक चाहर अपनी पत्नी नेहा चौधरी को लेकर हेलिकॉप्टर से कस्बा अकोला स्थित चौधरी चरण सिंह चाहर वाटी महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंचे, तो बड़ी संख्या में हेलिकॉप्टर से आई दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीण भी मौके पर दौड़ पड़े।

ये भी पढ़ें –  तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत: मां ज्योत जलाकर करती रही इंतजार, घर आई बेटे की लाश; चीत्कारों ने चीर दिया कलेजा


स्वर्गवासी दादा की थी ये इच्छा
इस दौरान विवेक ने बताया कि स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी करने के लिए उसने हेलिकॉप्टर से विदाई कराने पर खर्च किया है। दूल्हे के पिता राकेश चाहर ने बताया कि विवेक ने अपने दादा की इच्छा पूरी करके उनका सिर भी ऊंचा कर दिया है। उन्होंने बताया कि बेटा परिवार के हर सदस्य का बेहद ध्यान रखता है। उनकी छोटी-छोटी खुशियों के लिए वो कड़ी मेहनत करता है।

ये भी पढ़ें –  UP: वो अभागा कौन था…ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी आग में जिंदा जल गया, दो दिन बाद मलबे में मिला कंकाल


विदाई देखने उमड़ा पूरा गांव
वहीं विवेक ने जिस प्रकार अपने स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी की, उसकी पूरे गांव में तारीफ हो रही है। गांव के लोगों ने बताया कि यह पहला मौका है, जब कोई दुल्हन हेलिकॉप्टर से गांव में आई है। इस दौरान हेलिकॉप्टर देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. गंभीर सिंह चाहर के साथ थाना कागारौल पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button