खबर शहर , UP: 16 साल की उम्र में ऐसी हैवानियत…मासूम के मुंह में ठूंसे कागज और नमकीन के पाउच, फिर बेरहमी से किया कत्ल – INA

आगरा के थाना मलपुरा के एक गांव में आठ साल की बालिका की हत्या 16 साल के किशोर ने दुष्कर्म के विरोध पर की थी। आरोपी ने शोर मचाने पर मुंह में कागज, कपड़ा और नमकीन का पाउच ठूंसा। आवाज बंद होने पर गला दबा दिया। प्लास्टिक के बोरे में शव छिपाने के बाद गड्ढे में खोदकर दफनाने की तैयारी कर रहा था। मगर, सफल नहीं हो सका। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा किया। आरोपी को मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

दिवाली की शाम को बालिका लापता हुई थी। दूसरे दिन दक्षिणी बाईपास के पास झाड़ियों में शव बोरे में बंद मिला था। पुलिस ने गांव के ही एक किशोर को पकड़ा। उससे पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी बालिका को झाड़ियों में ले गया था। दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध पर मारपीट की और गला दबाकर मार डाला। शव को ठिकाने लगाना चाहता था। इसके लिए गड्ढा खोदा लेकिन दफना नहीं पाया। बाद में बालिका के कपड़े नहर में फेंक आया। चप्पल अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी के घर से चप्पल बरामद की हैं। कपड़े नहीं मिल सके हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –  
UP: पत्नी के भाई के घर आना नहीं था पसंद…विरोध किया तो दोस्तों ने किया कत्ल, काट ले गए सिर

 


परिवार वालों से कराया आमना-सामना
पुलिस ने आरोपी किशोर का परिवार वालों से आमना-सामना कराया। उनके सामने आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। घटना की वजह भी बताई। इससे परिजन संतुष्ट हुए। आरोपी गांव का ही होने के कारण दोनों परिवार में तनाव की स्थिति है। पुलिस तैनात की गई है। वहीं लोगों का कहना है कि गांव के ही युवक ऐसा करेंगे तो किस पर भरोसा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें –   दुस्साहस: घर में घुसकर मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश, मिर्च पाउडर डाला…फिर उड़ेला पेट्रोल; ऐसे बची जान
 


वाल्मीकि पंचायत ने किया विरोध
वाल्मीकि पंचायत के झिल्लोराम वाल्मीकि ने मलपुरा में दलित बालिका की हत्या के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हत्याकांड में कई लोग शामिल रहे होंगे। समाज की पंचायत 6 नवंबर को वाल्मीकि आश्रम, एमजी रोड पर सुबह 11 बजे होगी।

 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button