खबर शहर , UP News: कार खरीदने का बना रहें मन… तो ये है सबसे सही समय, डेढ़ गुना तक मिल सकती छूट; पढ़ें पूरी खबर – INA

राजधानी लखनऊ में धनतेरस और दिवाली में बंपर बिक्री के बाद अब नए साल से पहले दिसंबर में भी कारों पर बंपर छूट मिल सकती है। कारोबारी बताते हैं कि मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियां साल के आखिर में स्टॉक क्लीयरेंस के लिए बेहतरीन स्कीम लाती हैं। इससे सामान्य दिनों की छूट का डेढ़ गुना तक डिस्काउंट मिल जाता है। हालांकि, सहालग के चलते इस बार कारों की बिक्री बढ़ी है। दिसंबर में भी खूब बिक्री होने की उम्मीद है।
नया साल लगने में अभी डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बाकी है। हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास नए मॉडल का वाहन हो। ऐसे में बाइक की खरीदारी करते वक्त ग्राहक नए साल में वाहनों की खूब बुकिंग कराते हैं। क्योंकि वह परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन को महत्व देते हैं। कारोबारियों के मुताबिक कार खरीदने वाले ग्राहक नए साल से पहले दिसंबर में वाहन खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। क्योंकि, कार कंपनियां अपना स्टॉक क्लीयर करने के लिए अच्छी स्कीम लाती हैं।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









