खबर शहर , UP News: खेत में पानी जाने को लेकर भाइयों में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल; पुलिस कर रही जांच – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को दो भाइयों में विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
घटना इरादतनगर थाना क्षेत्र के करौंधना गांव की है। गांव में सुबह वंशीधर और राम खिलाड़ी दो भाइयो में खेत में पानी जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे। एक युवक ने तमंचा निकालकर दूसरे पक्ष पर तान दिया।
इस दौरान वंशीधर, ओमप्रकाश, ललिता, राम खिलाड़ी और राजू घायल हो गए। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









