खबर शहर , UP News: घर के बंटवारे को लेकर जीजा ने साली को पीटा, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने जीजा के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसने घर के अंदर दबोच कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से महिला ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

घटना पिनाहट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की है। यहां की निवासी विधवा महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र दिया है। बकाया कि वह 9 अक्टूबर की देर शाम खाना बना रही थी, तभी जीजा अपने साथी व तीन अन्य लोगों के साथ घर के अंदर घुस आए। अंदर से दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। 


गाली-गलौज करते हुए सामान की तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर दबंग जीजा और उसके लोगों ने लातघूसों से मारपीट की। छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला हेल्पलाइन पर मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंग रंजीत को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहां शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस द्वारा उसके साथ घटी घटना के मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न ही घायल पीड़िता का मेडिकल कराया गया। 


पुलिस की मिली भगत से आरोपी को दूसरे दिन शांति भंग में चालान कर रफा-दफा कर दिया। पीड़िता पर दबंगों द्वारा दबाव बनाकर उसके मकान के हिस्से पर जबरन कब्जा करने के लिए लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। दबंगों से परेशान महिला ने अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा एवं पुलिस आयुक्त से मामले में जांच कर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button