खबर शहर , UP News: छपिया मंदिर में घनश्याम महाराज को लगा छप्पन भोग, दर्शन को जुटी गुजरात सहित क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ – INA

उत्तर प्रदेश के गोंडा में शनिवार को भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। मसकनवा स्थित भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली मंदिर सहित पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर के सामने पवित्र नारायण सरोवर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। 

लक्ष्मी पूजन, गणेश पूजन के बाद भगवान की आरती की गई। दीपावली के दूसरे दिन मंदिर में गोवर्धन पूजा की गई। अन्नकूट, छप्पनभोग लगाया गया। मैसूर, मगज, बर्फी, बालूशाही, बूंदीचूर सहित छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया। मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु स्वामी जगत प्रकाश, कोठारी विष्णु स्वामी ने यजमान रमेश भाई पटेल सहित अन्य हरिभक्तों के साथ भगवान की पूजा-अर्चना व आरती की। 

यह भी पढ़ेंः- 
UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो . बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे


पूजा अर्चना का मिलता है विशेष लाभ

मंदिर के महंत देव स्वामी ने बताया कि आज के दिन का विशेष महत्व होता है। भगवान को मूली और बैंगन का भोग लगाया जाता है। उसके बाद ही मूली और बैंगन का सेवन किया जाता है। उन्होंने बताया कि अन्नकूट छप्पन भोग के दर्शन तथा भगवान की पूजा अर्चना का विशेष लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: महिला पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे टिप्पणी; अधिकारियों तक पहुंची बात

 


देर शाम तक जुटी रही भक्तों की भीड़

अन्नकूट के प्रसाद का वितरण रविवार को होगा। अन्नकूट छप्पनभोग के दर्शन लिए गुजरात प्रांत के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ मंदिर में देर शाम तक रही। इस अवसर पर गुरु स्वामी जगत प्रकाश महराज, कोठारी विष्णु स्वामी, सागर भगत, केशव भगत, ज्ञान प्रकाश पांडेय, रविशंकर त्रिपाठी, राजेश पांडेय उपस्थित रहे। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News