खबर शहर , UP News: झांसे में लेकर कनाडाई महिला से हड़पे लाखों, आरोपी दे रहे धमकी; पुलिस कर रही जांच – INA

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोशल मीडिया साइट पर कनाडाई महिला करीब 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हो गई। महिला ने रुपये वापस मांगे तो भारत आने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। इसके बाद भी विदेशी महिला भारत आई और उच्चाधिकारियों से मिली। तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हो सकी। वृंदावन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कनाडा के रिजाइना शहर में केवेंडिस सेंट्रीट में रहने वाली कविता भौमिक पत्नी समीरनचंद्र नाथ जनवरी 2024 में फेसबुक पर कृष्णभक्ति नाम के पेज पर रासमोहिनी दासी नाम की महिला के संपर्क में आई। कोतवाली में सोमवार को दर्ज हुए मुकदमे में कविता ने आरोप लगाया कि रीना बराल एक चैनल संचालित करती हैं।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









