खबर शहर , UP News: डीजे पर बज रहा था 'लौंडिया लंदन से लाएंगे…' नाचने को लेकर भिड़ गए बराती-घराती; बिन दुल्हन लौटी बरात – INA

राजधानी लखनऊ में डीजे पर डांस को लेकर घरातियों व बरातियों के बीच मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बरात लौट गई। मारपीट में दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। लड़की पक्ष ने दूल्हे के बहनोई, उसके भाई और दो युवतियों के खिलाफ निगोहां थाने में केस दर्ज कराया है।

मामला निगोहां थाना क्षेत्र के भद्दी खेड़ा गांव का है। युवती का निकाह रायबरेली के बछरांवा इचौली गांव के युवक से तय हुआ था। सोमवार शाम बरात आनी थी। लड़कीवालों ने सारी तैयारियां कर ली थीं। गांव के बाहर अगवानी के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दूल्हे के बहनोई और घरातियों के बीच विवाद हो गया। 

दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे

दुल्हन के भाई ने किसी तरह मामला शांत कराया। कुछ देर बाद बरात जब गांव के अंदर पहुंची तो फिर से विवाद हो गया। घरातियों और बरातियों के बीच हुई मारपीट से भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। 

निगोहां थाने में केस दर्ज

इस दौरान दुल्हन की बहन सहित कुछ लोगों को चोट लग गई। गांव के बुजुर्गों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने मामले को शांत कराया। अंत में बरात लौट गई। युवती के भाई ने दूल्हे के बहनोई इरशाद व उसके भाई इरफान और दो युवतियों के खिलाफ निगोहां थाने में केस दर्ज कराया।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button