खबर शहर , UP News: तेंदुए ने पांच वर्षीय मासूम को बनाया निवाला, मां-बाप के हाथों में टूटा दम; एक किसान की हालत नाजुक – INA

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतनिर्याघाट वन रेंज में शुक्रवार की सुबह परिवार के साथ गन्ने के खेत में मौजूद अभिनंदन (5) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बालक को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं तेंदुए ने ककरहा रेंज में बृहस्पतिवार की शाम घर लौट रहे रामराज (46) पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। रामराज को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। अचानक बढ़े हमलों से ग्रामीणों में दहशत है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









