खबर शहर , UP News: नोटों की गड्डी दिखाकर किया सम्मोहित, दिनदहाड़े महिला के जेवर ले उड़े टप्पेबाज; CCTV खंगाल रही पुलिस – INA

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को दिनदहाड़े टप्पेबाज ने एक महिला को झांसा देकर उसके सभी जेवर उतरवा लिए। इसके बाद चंपत हो गए। घटना के बाद महिला व उसका पुत्र बिलखते रहे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया गांव की महिला ममता देवी शुक्रवार को शहर में शादी में आई थी। उनके अनुसार उन्होंने सोचा कि बच्चे का आधार कार्ड का संशोधन करवा लें। यह सोच वह डाकघर जा रही थी। इस पटेल तिराहे के पास उसे एक व्यक्ति मिला। 
महिला ने बताया कि उस व्यक्ति ने जैसे उसे सम्मोहित कर दिया हो। उसने रुपयों की एक गड्डी दिखाई। गड्डी उसे पकड़ा दी। इसके बाद कान से झुमके, गले की माला व मंगलसूत्र आदि निकलवा लिए। महिला और उसका आठ वर्षीय पुत्र कुछ समझ पाता तब तक टप्पेबाज तेजी से भागते हुए भीड़ में गुम हो गया। 
महिला को ठगे जाने का एहसास हुआ तो वह पुत्र संग रोते बिलखते हुए शहर के पटेल तिराहा पर मौजूद यातायात पुलिस के पास पहुंची। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button