खबर शहर , UP News: पटाखा चलाने से मना किया… तो व्यापारी को पीट-पीट कर मार डाला, चचेरे भाइयों की हालत नाजुक – INA

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला करके युवक की हत्या कर दी। जबकि, चचेरे भाइयों की हालत नाजुक है। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सेही के मेन बाजार की है। यहां संजीव उर्फ संजू की हिमांशु क्लॉथ स्टोर के नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान के ऊपर उसका मकान है। पड़ोस में मिठाई की दुकान करने वाले डालचंद उर्फ डालू का परिवार रहता है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









