खबर शहर , UP News: प्रेमिका की शादी में गिफ्ट देने पहुंचा प्रेमी, जयमाल के मंच पर की ऐसी हरकत, हो गया बवाल – INA

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की शादी तुड़वा दी। वह जयमाल के समय दुल्हन बनी प्रेमिका को गिफ्ट देने पहुंच गया, जिसका पता चलने पर शादी में बवाल हो गया। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। दूल्हे ने जयमाल की रस्म के बाद शादी से इनकार कर दिया। अधिकांश बराती और घराती बगैर खाना खाए ही लौट गए। बुधवार को कोतवाली में घंटों पंचायत के बाद दुल्हन पक्ष ने खर्च हुई धनराशि वापस करने की शर्त रखी। धनराशि और सामान वापस होने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पूरनपुर क्षेत्र के युवक की शादी बरेली के आंवला निवासी युवती से तय हुई थी। मंगलवार को शादी समारोह के लिए लड़की पक्ष के लोग नगर के एक बरातघर में पहुंचे। शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी थी। आशीर्वाद देने का सिलसिला चल रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर के कटरा से दोस्त के साथ आए युवक ने स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन को गिफ्ट दिया और झुककर उसके कान में कुछ कहा। यह देखकर दूल्हे को गलत लगा।
Budaun News: देर रात को घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका समझ चारपाई पर लेटी देवरानी संग कर बैठा ‘भूल’
प्रेमी को बताया बुआ का लड़का
दूल्हे ने दुल्हन से स्टेज पर ही नाराजगी व्यक्त की और गिफ्ट देने वाले युवक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। दुल्हन ने गिफ्ट देने वाले प्रेमी को पहले अपनी बुआ का बेटा बताया। मामला शांत भी नहीं हो पाया था। इस दौरान प्रेमी का दोस्त भी गिफ्ट लेकर स्टेज पर पहुंच गया। शक होने पर वर पक्ष के लोगों ने स्टेज पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक के दोस्त ने पूरी जानकारी दूल्हे पक्ष को दी। बाद में दूल्हा पक्ष के लोगों ने प्रेमी को भी परिसर में ही खोज लिया और जमकर धुनाई की। दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









