खबर शहर , UP News: प्रेमी के सामने नाबालिग भतीजी का जिस्म परोसने वाली बुआ गिरफ्तार, आरोपी अभी भी फरार; तलाश जारी – INA

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक माह पूर्व बुआ ने नाबालिग भतीजी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर प्रेमी से दुष्कर्म कराया था। मामले में पुलिस ने पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पिता के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। दुष्कर्म करने वाला बुआ का प्रेमी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
टूंडला कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी अपनी बुआ के घर माता-पिता के साथ रह रही थी। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी उनकी बहन के आगरा कालिंदी बिहार निवासी अभय धाकरे के साथ नाजायज संबंध है। 22 सितंबर को बहन का प्रेमी अभय टूंडला आया था। तब बहन ने उन्हें व उनकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया था।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









