खबर शहर , UP News: बरेली पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, कहा- रुहेलखंड में फिल्म सिटी बनने की सारी क्षमताएं – INA

Table of Contents
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि रुहेलखंड जल, जंगल-जमीन, पहाड़ी और पर्यावरण से ओतप्रोत है। यहां शत प्रतिशत फिल्म सिटी बनने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि रुहेलखंड में फिल्म सिटी बने। इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कई फिल्म सिटी हैं, लेकिन राजपाल यादव की मदर फिल्म सिटी गोरेगांव ईस्ट मुंबई ही रहेगी।


