खबर शहर , UP News: 'भाजपा ने उपचुनाव में कराई धांधली, फिर भी सपा जीतेगी 5-6 सीटें', शिवपाल यादव का बड़ा दावा – INA

Table of Contents
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने उपचुनाव में भाजपा पर पुलिस प्रशासन की मदद से धांधली करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को बरेली पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके बाद भी सत्ता पक्ष की पार्टी ने उपचुनाव में जिस तरह का चरित्र दिखाया है, उसकी जरूरत नहीं थी। उन्हें भरोसा है कि भाजपा की जबरदस्त धांधली के बाद भी सपा पांच से छह सीटों पर जीत हासिल करेगी।



