खबर शहर , UP News: मां की सिर कुचलकर हत्या…लाश से लिपटकर बिलख रही थी मासूम, देखने वालों का भी कांप गया कलेजा – INA

आगरा के मोती महल में बृहस्पतिवार को रेलवे लाइन से 10 मीटर की दूरी पर महिला की सिर-चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। लेकिन हत्यारोपियों ने एक साल के मासूम को रोता छोड़ दिया। वह कई घंटे तक अपनी मृत मां की देह से चिपका हुआ रोता रहा। दोपहर को बकरी चराने पहुंची महिलाओं ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो तलाश करने पर झाड़ियों में महिला के शव के पास बच्चा रोता हुआ मिला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









