खबर शहर , UP News: 'संभल में पुलिस की गोली से मारे गए युवक', मौलाना तौकीर रजा ने लगाया बड़ा आरोप – INA

संभल हिंसा पर इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि संभल में कोई दंगा नहीं हुआ है। सभी युवक पुलिस की गोली से मारे गए हैं। मौलाना ने कहा कि हमारे बच्चे मारे जा रहे हैं और हम ही मुल्जिम करार दिए जा रहे हैं, यह कैसा कानून बना दिया गया है। खबरें आ रही हैं कि मुसलमानों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की जा रही है। 

सर्वे टीम के साथ भीड़ में कौन लोग?- मौलाना 
उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में सर्वे टीम के साथ धार्मिक नारे लगाते लोगों की भीड़ नज़र आ रही है। कौन लोग हैं ये जो इस तरह का माहौल बना रहे हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। मौलाना ने कहा कि संभल में जुल्म हो रहा है। बाहर से किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। हम चाह कर भी मारे गए लोगों के जनाजे में शरीक नहीं हो सकते थे। आईएमसी प्रमुख ने कहा कि बहुत जल्द हम संभल जाएंगे। वहां लोगों से मुलाक़ात कर हर मुमकिन मदद की जाएगी। 


. की रणनीति पर जल्द लेंगे फैसला 
मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि उपासना स्थल अधिनियम 1991 के रहते जिस तरह एक के बाद एक मस्जिदों में मंदिर ढूंढे जा रहे हैं, यह देश के मुसलमानों को अपमानित, प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। बाबरी मस्जिद को छोड़कर सभी धार्मिक स्थलों के लिए यह नियम बनाया गया कि किसी भी धार्मिक स्थल से कोई छेड़छाड़ करने या मूल स्वरूप बदलने पर भी सजा का प्रावधान है। हैरत की बात है कि इस सब के बाद भी किस तरह अदालतों में सर्वे याचिकाएं दाखिल हो रही हैं। उससे बड़ी बात है कि सबकुछ कुछ घंटों में हो रहा है। इस सब पर हमारी वकीलों की टीम लगी है। जल्द ही मंथन कर . की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button