खबर शहर , UP News: सीएम योगी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का किया एलान – INA

Table of Contents
राजधानी लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। यह कमता से लेकर एयरपोर्ट तक चलेगी। 10 नवंबर से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें न्यूनतम किराया 12 रुपये होगा। वहीं अधिकतम किराया 45 रुपये होगा।
सीएम ने इसे सुबह हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि डबल डेकर सिटी बस की एमएसटी बनवाने पर महिलाओं को 50% की छूट मिलेगी। शनिवार सुबह इससे हेरिटेज टूर कराया जाएगा। इसमें महिलाओं को मुफ्त में यात्रा का लाभ मिलेगा।


