खबर शहर , UP News: 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी निर्माण कार्य में लगी जेसीबी, दो कर्मी घायल… अस्पताल में कराए गए भर्ती – INA

Table of Contents
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धांधूपुरा एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान जल निगम ग्रामीण की लापरवाही देखी गई। लापरवाही से निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी 30 फीट गहरे संपवेल के गड्ढे में गिर गई।
घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। संपवेल में काम कर रहे कर्मी घायल हो गए। दो कर्मियों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल भेजा गया। बताते चलें कि इस एसटीपी का निर्माण नमामि गंगे के तहत किया जा रहा है। इसका निर्माण विश्वराज एनवायरनमेंट कंपनी कर रही है।

