खबर शहर , Varanasi: एयरपोर्ट पर लिखे जाएंगे वैदिक मंत्र, PM 17 परियोजनाओं की देंगे सौगात; जनसभा में जुटेंगे 20 हजार लोग – INA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को काशी की जनता को 17 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 1300 करोड़ की इन परियोजनाओं से विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काशी दौरे के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यहां पोर्टिको में जगह-जगह गोल्डन कलर में वेद मंत्र लिखे हुए दिखेंगे।
एक दिवसीय काशी दौरे पर प्रधानमंत्री कार्यालय से मुहर लग गई है। प्रधानमंत्री 20 अक्तूबर को सबसे पहले शंकर नेत्रालय के तुलसीपट्टी हरिहरपुर स्थित 17 वें केंद्र का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, अस्पताल को संचालित करने वाले ट्रस्ट की तरफ से आमंत्रित करीब एक हजार लोगों को संबोधित करेंगे।
सिगरा स्टेडियम में होंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेम्स
एक-एक व्यक्ति का वेरिफिकेशन कराएं : सीपी
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








