खबर शहर , Varanasi News: भारतीय हॉकी लीग में ललित से महंगे बिके राजकुमार पाल, 40 लाख की लगाई गई बोली – INA

Table of Contents
आईपीएल की तर्ज पर प्रस्तावित भारतीय हॉकी लीग में वाराणसी मंडल के दो हॉकी खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। इसमें पहली बार ओलंपिक खेले गाजीपुर के राजकुमार पाल दो ओलंपिक खेल चुके ललित उपाध्याय से महंगे बिके। ललित उपाध्याय 28 लाख तो वहीं राजकुमार पाल 40 लाख की बोली लगाई गई।
हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आईपीएल की तर्ज पर हॉकी लीग का प्रस्ताव तैयार की गई है। इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार को हुई। लीग के लिए विभिन्न ने आठ टीम के खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई।
खिलाड़ियों की बेस प्राइस 10 लाख रुपये थी। इसमें ललित उपाध्याय को यूपी रुद्रा के लिए खरीदा गया, जबकि राजकुमार को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने खरीदा। ललित ने इसके लिए श्रीकाशी विश्वनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ खेलना और देश के लिए पदक लाना है।


