खबर शहर , Weather Update: 48 घंटे में ढाई डिग्री गिरा रात का पारा, ठंड बढ़ी, फेंगल का असर आने पर बदलेगा हवाओं का रुख – INA

पर्वतीय क्षेत्रों से आ रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं ने रात का पारा लुढ़का दिया है। 48 घंटे में रात का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री से अधिक घटे हैं। तापमान में गिरावट होने की वजह से रात में ठंडक बढ़ गई। शहरियों को एक स्वेटर पहनना पड़ा। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान साफ रहा और उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता बनी रही तो तापमान और कम हो सकता है। गुरुवार सुबह दृश्यता सामान्य दो किमी की तुलना में सात सौ मीटर रही।