गुरुग्राम में 2 व्यापारियों का अपहरण:दिल्ली पुलिस के सिपाही ने रची साजिश; 4 गिरफ्तार, दोनों को कराया मुक्त

हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के जवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 व्यापारियों को किडनैप कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। सूचना के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर दिल्ली की अमर कॉलोनी से दोनों को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने जवान और उसके 4 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे एक कार, एक बाइक और 1 बैग बरामद किया है। गुरुग्राम के क्राइम ACP वरुण वरुण दहिया ने बताया कि गिरफ्तार सुनील 2014 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। मामले की जांच जारी है। किडनैप किए व्यापारियों की पहचान पटेल नगर निवासी अमन और गणेश के रूप में हुई है। दोनों ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। दोनों मार्केट में गए थे
23 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने गुरुग्राम के थाना सिविल लाइंस में शिकायत दी। जिसमें बताया कि बेटा अमन और उसका दोस्त गणेश अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में गुरुग्राम की गैलेरिया मार्केट गए थे। दोनों घर नहीं लौटे तो उनको कॉल की, लेकिन उन दोनों का फोन बंद था। इसके बाद पुलिस की टीमें उनकी खोज में लगी। पूरी रात पुलिस की कार्रवाई चलती रही। इस बीच पता चला कि दोनों को अमर कॉलोनी में रखा गया है। गुरुग्राम पुलिस ने वहां पर रेड की और दोनों को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के रहने वाले
पुलिस की जांच में सामने आया कि व्यापारियों के अपहरण की योजना सुनील कुमार ने रची। इसमें कुलदीप और 3 अन्य साथियों को अपने साथ लिया था। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button