छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, ट्रक ने मारी पिकअप को जोरदार टक्कर, 2 की मौके पर मौत #INA

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी पिकअप को टक्कर मार दी. इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान पिकअप चालक मोहम्मद अंजर (24) और सहचालक सुरेश उरांव (26) के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रायगढ़-घरघोड़ा रोड पर ग्राम लाखा ढाबा के पास हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप ट्रक के नीचे दब गई, और पुलिस को शव निकालने में करीब 5 घंटे लग गए. पिकअप में लदी करीब 1297 मुर्गियों में से ज्यादातर की मौत हो गई, जबकि कुछ जिंदा मुर्गियों को गांव के लोग उठा ले गए. हादसे के बाद रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया, जिसे सुबह क्रेन की मदद से साफ कराया गया.

पिकअप ड्राइवर और हेल्पर की गई जान

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 11 बजे हुई. झारखंड से रायगढ़ मुर्गियां लेने आए पिकअप (जेएच 01 एफसी 7115) के चालक और सहचालक, मुर्गियों को लेकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान घरघोड़ा से आ रहे ट्रक (सीजी 04 पीएम 4833) ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस तलाश रही है.

जांच में जुटी पुलिस

इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है. पिकअप मालिक हाजी इमतियाज ने बताया कि हादसे में करीब 93 हजार रुपये की मुर्गियां और गाड़ी पूरी तरह नष्ट हो गई. यह घटना उनके लिए भारी नुकसान साबित हुई है.

[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button