तूफान अर्नब के असर से हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी:राजस्थान में पारा 5° गिरा; MP-छत्तीसगढ़ में बारिश जारी; 2 दिन बाद नया चक्रवात आंध्र प्रदेश पहुंचेगा- INA NEWS

मौसम विभाग का कहना है कि देश में अभी भी अर्नब तूफान का असर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना है। बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना अरुणाचल प्रदेश और रायलसीमा में भी आज बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों, खासकर किन्नौर, शिमला और लाहौल-स्पीति जिलों में हल्की बर्फबारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। उत्तराखंड में भी केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। शुक्रवार को राजस्थान में अर्नब तूफान के असर से बारिश हुई और ओले गिरे। इसके चलते कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक घट गया। अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक ‘डिप्रेशन’ में बदल सकता है, जिसके कारण 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें अंडमान सागर में बन रहे चक्रवात की मौजूदा स्थिति देशभर के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट… 1 नवंबर 2 नवंबर मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देश के प्रमुख शहरों का तापमान…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button