दिल्ली में फिनलैंड जाने वाले टीचरों से मिले CM मान:टीचर्स को दी बधाई, कहा-पंजाब का भविष्य आपके हाथ, मंत्री बैंस भी मौजूद रहे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज उन प्राइमरी स्कूल के टीचरों से मिलने पहुंचे, जोकि ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाएंगे। दिल्ली में आज दोपहर करीब एक बजे सीएम भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुलाकात की और टीचरों को संबोधित किया। बता दें कि पंजाब सरकार प्राइमरी स्कूल की टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए आज फिनलैंड रवाना कर रही है। टीचरों को सीएम मान द्वारा रवाना किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा प्रिंसिपल्स को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेज गया था। विदेश जाने से टीचरों के संबंध अच्छे संस्थानों के साथ होंगे और पंजाब में पढ़ाई में सुधार लाने में मदद मिलेगी। सीएम बोले- दिल्ली के एजुकेशन मॉडल की सभी तारीफ करते हैं पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने टीचर्स को बधाई देते हुए कहा- आप पंजाब और देश के भविष्य लिख रहे हो। आप बच्चों के टैलेंट को निखारते हो। आज के समय में पढ़ाई सबसे अनमोल चीज है। हमारी पार्टी जब बनी थी तो हमारा एक ही उद्देश्य था कि दिल्ली के स्कूलों और अस्पताल को किसी तरह अच्छा बनाना है। मगर आप सुप्रीमों केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूलों को ठीक करने का फैसला लिया। दिल्ली में बहुत चैलेंज फेस करने पड़े, मगर लगातार काम करने के बाद आज दिल्ली के एजुकेशन मॉडल की सभी तारीफ करते हैं। सीएम मान ने आगे कहा- सरकारी स्कूलों में अपने पीटीएम शुरू की सीएम मान ने आगे कहा- पहली बार सरकार स्कूलों में हमने पेरेंट्स टीचर मीटिंग शुरू की। जिससे मां बाप को पता हो कि उनका बच्चा क्या पढ़ रहा है और क्या कर रहा है। इससे स्कूल के बाद भी किस माहौल में बच्चा रह रहा है, इस बारे में भी परिवार को बच्चे के बारे में पता चलेगा। हम आने वाले दिनों में एक मैगा पीटीएम करेंगे। ऐसा पहली बार हुआ है कि पंजाब के 157 बच्चों ने आईआईटी का टेस्ट पास किया है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button