देश – अगर व्हाट्स एप सुरक्षित मानते हैं तो गलत हैं, ऐसे हो जाता है हैक #INA

Table of Contents

व्हाट्स एप एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ,जिसे लगभग दुनिया के हर कोने में इस्तमाल किया  जाता है. एक ऐसा प्लेटफॉर्म जिसे सबसे सुरक्षित भी माना जाता है लेकिन हैदराबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है ,जिसने सबको हिला कर रख दिया है ,क्योंकि यहां पर एक महिला का वाट्स ऐप हैक कर दिया गया ,उनके व्हाट्स ऐप से उनके कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भी भेजे गए की उन्हें पैसों की जरूरत है,इस महिला को मालूम भी नहीं था कि इसका व्हाट्स ऐप हैक हुआ है.

दरअसल इस महिला को  एक अंजान नंबर से कॉल आया था और उसके बाद उन कॉल करने वाले शख्स ने एक मैसेज भेजा था. इस मैसेज में एक नंबर लिखा था जिसकी शुरुआत *21*  से हो रही थी और इस मैसेज के आते ही उनका व्हाट्स ऐप हैक हो गया था. 

ऐसा मामला सिर्फ हैदराबाद में ही नहीं हुआ है ,कुछ दिन  पहले केरला में भी कुछ ऐसा ही हुवा, केरला के ईएएस अधिकारी के व्हाट्स ऐप पर अचानक कुछ अधिकारियों को एक ग्रुप में शामिल किया गया. ग्रुप का नाम था “मल्लू  हिन्दू ऑफ ग्रुप”. सब अधिकारी चौंक गए कि ऐसे कैसे को वरिष्ठ अधिकारी धर्म के आधार पर ग्रुप बना सकता है.

मामले पर राजनीति भी शुरू हुई लेकिन बाद में इस आईएएस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कोई ग्रुप नहीं बनाया ,बल्कि अचानक उसके ग्रुप ने 11 ग्रुप  बन गए है,जिन में ही मल्लू हिन्दू ,मल्लू मुस्लिम ग्रुप भी शामिल थे. इस IAS अधिकारी ने बाद में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जिसकी जांच चल रही है.


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News