देश – भारतीय नौसेना की महिला नाविकों ने INSV तारिणी के साथ सागर में नया कीर्तिमान रचा #INA

INSV तारिणी के जरिए भारतीय नौसेना की महिला सेलर्स, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए, ने साहसिक और चुनौतीपूर्ण सफर में एक ऐतिहासिक मोड़ पर हासिल किया है. 9 नवंबर 2024 को 39 दिनों के कठिन समुद्री सफर पर निकली दोनों जांबाज नाविकों ने ऑस्ट्रेलिया तक का सफर पूरा कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमेन्टल में पहुंचने वाली यह यात्रा भारतीय नौसेना की नविका सागर परिक्रमा II का पहला पड़ाव है, जिसका शुभारंभ 2 अक्टूबर को गोवा से नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने किया था.
यह खबर भी पढ़ें- Alert: कभी नहीं देखी होगी इतनी ठंड, बर्फ बन जाएगा नलों का पानी, जम जाएगा नसों का खून! फिर दिन-रात होगी बारिश…पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय महिला नाविकों ने 4900 समुद्री मील की दूरी तय की
इस सफर में भारतीय महिला नाविकों ने 4900 समुद्री मील की दूरी तय की, जहां उन्होंने बदलते मौसम, तेज हवाओं और 40 नॉट्स की रफ्तार से चल रही हवाओं का सामना किया. इस यात्रा में उनका मनोबल बना रहा, जो भारतीय महिला शक्ति और जुझारू जज्बे का प्रतीक है. यात्रा के दौरान, दीपावली की पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख ने उनसे संपर्क किया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया. फ्रीमेन्टल में पहुंचने पर भारतीय समुदाय, भारतीय वाणिज्य दूतावास और ऑस्ट्रेलियन नौसेना के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. तमिल एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पारंपरिक संगीत से कार्यक्रम को और भव्य बना दिया. यह यात्रा केवल एक सागर अभियान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का द्योतक है.
यह खबर भी पढ़ें- ओ तेरी…देश में खत्म हुआ FASTag और Toll Tax का किस्सा! नहीं समझा नया नियम तो पड़ेंगे लेने के देने
INSV तारिणी की यह ऐतिहासिक यात्रा एक प्रेरणा
नविका सागर परिक्रमा का उद्देश्य वैश्विक समुद्री संबंधों को प्रगाढ़ करना और भारतीय समुद्री धरोहर को संजोना है. यह अभियान चार मुख्य पड़ावों के साथ आगे बढ़ेगा और महिलाओं की सशक्त भागीदारी को प्रदर्शित करता रहेगा. INSV तारिणी की यह ऐतिहासिक यात्रा एक प्रेरणा है कि भारतीय महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं और समुद्री क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकती हैं.
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.