देश – मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने हसीना को जबरन खिलाया गौमांस, नमाज पढ़ने के लिए किया मजबूर #INA

Love jihad victim Model: ग्लैमर वर्ल्ड में कई ऐसे कपल्स है जो हिंदू-मुस्लिम है. कई शादी के बंधन में बंध चुके हैं, तो वहीं कुछ अभी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस लिस्ट में करीना कपूर -सैफ अली खान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल तक के नाम शामिल है. इसी बीच हाल ही में एक हसीना ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया है कि उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने उन्हें जबरन गौमांस खिलाया और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया.

बॉयफ्रेंड ने जबरन खिलाया बीफ 

जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक हसीना ने अपने जीवन के एक कठिन दौर का खुलासा किया है.  उन्होंने बताया कि उनके पूर्व बॉयफ्रेंड और उसके परिवार ने उन पर इस्लाम कबूलने और बीफ खाने के लिए दबाव बनाया. उन्होंने पिछले 16 सालों से एब्यूज होने का दर्द सहन किया है. अब उनके इस खुलासे ने सोशल मीडिया और आम जनता के बीच खलबली मचा दी है. 

कौन हैं वो हसीना?

हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं उनका नाम रिनिमा बोराह है.जी हां, रिनिमा बोराह जो मिसेज इंडिया गैलेक्सी 2024 के विनर रह चुकी हैं. रिनिमा बोराह इस समय अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस इंटरव्यू में रिनिमा बोराह ने बताया कि वह जब 16 साल की थी तो पढ़ाई के लिए बेंगलुरु चली गई थीं. इसी दौरान उनका पहला रिलेशन एक मुस्लिम लड़के के साथ में रहा.

बॉयफ्रेंड ने की मारपीट

रिनिमा ने बताया कि उन्होंने अपने इस रिलेशनशिप में एब्यूज होने का दर्द सहा. उन्होंने बताया कि जब उनका बॉयफ्रेंड और उसके परिवार वाले उन्हें गाली देते थे तो और मारते-पीटते थे तो वह यही सोचती थी की माता-पिता की तरह वह भी उनके भले के लिए ये सब कर रहे हैं.  लेकिन वह उन्हें बेहद बेरहमी से मारता था. रिनिमा ने खुलासा किया कि उनके बॉयफ्रेंड ने केवल मारपीट ही नहीं की बल्कि इस्लाम को कबूल करवाने के लिए भी दबाव डाला था. 

तेजाब फेंकने की दी धमकी

रिनिमा बोराह ने कहा कि ‘वो मुझे जबरन बीफ  खिलाता था. आज भी मुझे वह दिन याद है. उसके माता-पिता ने मुझे बीफ खाने के लिए मजबूर कर दिया था और मेरा नाम बदलकर आयशा हुसैन कर दिया था. इतना ही नहीं उ लोगों ने मुझे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया. वहीं रिनिमा ने ये भी बताया कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें ये भी धमकी देता था कि अगर वो उसे छोड़ देंगी तो वह उनके ऊपर तेजाब फेंक देगा. अब रिनिमा का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है . 

ये भी पढ़ें- बीवी-बच्चों को धोखा देकर कपूर खानदान के बेटे ने बनाया अवैध संबंध, टूट के बिखर गया पूरा परिवार


[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button