देश – मैं दूसरी शादी करूंगा…और पति ने ले ली पत्नी की जान, ससुर संग ठिकाने लगाई लाश #INA

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को दूसरी शादी करने के लिए मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी ने शव को जींस पहनाकर नदी में ठिकाने लगा दिया. इस खूनी खेल में महिला के ससुर ने भी साथ दिया.  हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

इसलिए करना चाहता था दूसरी शादी

पूरा मामला जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में पथरिया गांव का है. पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने 10 साल पहले रजनी लोधी के साथ शादी की थी. इन 10 सालों में इन्हें कोई संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था. ऐसे में आरोपी और उसके परिवार के लोग रजनी को ही इसका जिम्मेदार ठहरा रहे थे.  

इसके लिए आए दिन घर में झगड़े होते और रजनी को बांझ कहकर ताना दिया जाता था. इसी क्रम में आरोपी ने औलाद की चाहत में दूसरी शादी करने की इच्छा जताई. वहीं जब रजनी ने इसका विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली. 

दूसरी शादी का विरोध करना पड़ा भारी

इस संबंध में रजनी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि जब जब आरोपी रजनी के साथ मारपीट करते, वह फोन कर उन्हें बताती थी. हालांकि मायके की तरफ से हमेशा रजनी को ही समझाया जाता कि वह खुद अपने घर का माहौल ठीक करे. उन्होंने बताया कि हाल ही में रजनी ने अपने पति की दूसरी शादी की योजना की भी जानकारी दी थी. कहा था कि वह देव उठनी एकादशी के दिन शादी करने वाला है. रजनी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

इसलिए लाश पहना दी जींस

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सबूत छिपाने और शव की पहचान नहीं होने देने के लिए उसकी साड़ी और जेवर उतार लिए. इसके बाद जींस पहनाया, टॉवल लपेटा और अपने पिता मुन्ना सिंह लोधी की मदद से हिरन नदी में फेंक दिया. आरोपी ने वारदात के अगले दिन खुद ही थाने में आकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई. बाद में पुलिस ने नदी से रजनी का शव बरामद किया. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में वारदात को कबूल किया है.


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News