देश – रतन टाटा को अलविदा कहने पहुंचा उनका अजीज दोस्त 'गोवा', प्यारे कुत्ते की भावभीनी श्रद्धांजलि – #INA

भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अब उनको श्रद्धांजलि देने वालों ताता लगा है। इस दौरान उनके खास कुत्ते ने भी अपने दोस्त को श्रद्धांजलि दी। ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित 86 वर्षीय टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
रतन टाटा के निधन के बाद उनके प्रिय कुत्ते ‘गोवा’ ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘गोवा’ नाम का यह कुत्ता रतन टाटा के बेहद करीब था। टाटा ने सालों पहले इसे गोवा राज्य में पाया था, जिसके बाद इसका नाम ‘गोवा’ रखा गया। यह कुत्ता रतन टाटा के साथ मुंबई स्थित बॉम्बे हाउस में ही रहता था और उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया था।
रतन टाटा का व्यावसायिक जीवन जितना प्रेरणादायक था, उतना ही उनके निजी जीवन में जानवरों के प्रति प्रेम भी अद्वितीय था। ‘गोवा’ उनके दिल के बेहद करीब था और टाटा ने हमेशा जानवरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। देशभर से रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। उनके निधन से उद्योग जगत में एक युग का अंत हो गया है।
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)





.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


