देश- ‘विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024’ महिला सशक्तिकरण को समर्पित… CM नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी- #NA

गौरव यात्रा का शुभारंभ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले ट्रॉफी का अनावरण किया. इसके बाद बस यात्रा में शामिल एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों को मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी सौंपा. मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, खेल मंत्री एवं उपस्थित वरीय पदाधिकारियों को एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों ने हॉकी स्टीक भेंटकर उनका अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने हॉकी गौरव यात्रा के लिए तैयार की गई बस का मुआयना किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस को विदा कर यात्रा का शुभारंभ किया.
बिहार में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक आयोजित होनेवाली अंतर्राष्ट्रीय ‘विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024’ के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही है जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी.
इन देशों की टीम ले रही हिस्सा
विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं.अंतर्राष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे. भारत 2023 का विजेता है इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है. ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास और खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होनेवाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है.
आज 1 अणे मार्ग से 11 से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित होने वाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
यह ट्रॉफी गौरव यात्रा पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखण्ड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से pic.twitter.com/IdYuteJU2Y— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 14, 2024
बिहार में पहली बार हो रही अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता
जहां-जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंचेगी वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वहां ट्रॉफी के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि बिहार में पहली बार होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास के सकारात्मक परिणाम के रूप में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता ‘विमेंस एशियन चौंपियंस ट्रॉफी 2024’ की मेजबानी करने का गौरव बिहार को प्राप्त हुआ है.
अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी का उद्घाटन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत 29 अगस्त को राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी और एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया था और पांच अक्टूबर को विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शुभंकर और लोगो का अनावरण भी किया था.
इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक आलोक राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
Copyright Disclaimer :- Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
यह पोस्ट सबसे पहले टीवी नाइन हिंदी डॉट कॉम पर प्रकाशित हुआ , हमने टीवी नाइन हिंदी डॉट कॉम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है, साथ में टीवी नाइन हिंदी डॉट कॉम का सोर्स लिंक दिया जा रहा है आप चाहें तो सोर्स लिंक से भी आर्टिकल पढ़ सकतें हैं
The post appeared first on टीवी नाइन हिंदी डॉट कॉम Source link