देश – हैदराबाद के पब में चल रहा था 'डर्टी गेम', पुलिस के छापे से अफरा-तफरी; पकड़ी गईं 40 युवतियां – #INA

हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में एक पब से कम से कम 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 40 महिलाएं शामिल हैं। TOS पब के बारे में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और पब को सील कर दिया। पुलिस के मुताबिक 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिनमें से आधी महिलाएं हैं।

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) वेंक रमन्ना ने ब ताया, बीती रात रोड नंबर 3 पर एक पब में छापा मारा गया जहां से 100 पुरुषों और 40 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पब में वे गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थीं। पब को सील कर दिया गया है। एसीपी ने कहा, कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पब के मालिक, बाउंडर्स, डीजे ऑपरेटर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

होता था अश्लील डांस

पुलिस ने बताया कि धारा 420, 290 और 294 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। उनपर अश्लील गाने बजाने और अश्लील हरकत करने का आरोप है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस पब में अलग-अलग राज्यों की लड़कियों को रखा जाता था और पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उनसे अश्लील डांस करवाया जाता था। यही करके पब के मालिक बड़ा मुनाफा कमाते थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि पब में अवैध गतिविधियों के चलते छापेमारी की गई। बीते महीने इसी तरह के मामले में पुलिस ने तेलंगाना की राजधानी में एक पब में छापा मारा था। इसमें जुबली हिल्स इलाके के बेबीलोन और शेरलिंगमपल्ली का कोरम क्लब शामिल था। यहां से पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की थीं।

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News