देश – IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन की तारीखें आईं सामने, जानें कब होगा इसका आयोजन #INA

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं. इस बीच इसकी तारीखें सामने आ गई हैं. बताया जा रहा है कि मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित हो सकता है. हालांकि, अभी वेन्यू को लेकर कोई ताजा अपडेट नहीं आई है. मगर, उम्मीद है कि भारत नहीं बल्कि विदेश में मेगा ऑक्शन होगा. फिलहाल, फैंस बीसीसीआई द्वारा डेट की ऑफिशियल एनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कब होगा IPL 2025 मेगा ऑक्शन?

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर तो अपडेट आ गई है, लेकिन अभी वेन्यू पर सस्पेंस बना हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन सउदी अरब की राजधानी रियाद में हो सकता है.

आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दुबई में हुआ था. लेकिन इस बार रियाद को चुना जा सकता है. इतना ही नहीं आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए और भी शहर लिस्ट में थे. लंदन और सिंगापुर के नाम पर भी सोच विचार जारी है. खबरों की मानें, तो रियाद को ही आयोजन के लिए चुना गया है. रियाद का टाइम जोन भारत के हिसाब से ठीक माना जाता है, जिससे ब्रॉडकास्टर्स को भी आसानी होगी.

31 अक्टूबर से पहले होगा ऐलान

पिछले महीने बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के रिटेंशन नियमों का ऐलान कर दिया था. नतीजन, एक टीम मैक्सिमम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. ऐसे में अब टीमें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट बनाने में व्यस्त होंगी. चूंकि, इस बार उन्हें एक बार फिर अपनी टीम को तैयार करना होगा. खबरों की मानें, तो 31 अक्टूबर तक सभी टीमों को अपनी-अपनी रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट बोर्ड को सौंपनी होगी. 

ये भी पढ़ें: Jofra Archer: जोफ्रा आर्चर ने 14 साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, टीम इंडिया होगी 46 पर ऑलआउट, ट्वीट वायरल

[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button