फिटनेस फ्रीक करीना को क्यों करवानी पड़ी थी सिजेरियन डिलीवरी, योग और फिटनेस के बाद क्यों नहीं हुई नॉर्मल डिलीवरी #INA

करीना  कपूर अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुली हुई हैं और अक्सर इस बारे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पर बात करती रहती है. करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शदी की है और उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं. एक्ट्रेस ने बताया था कि उनको दोनों बेटों के जन्म के टाइम कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. वहीं तैमूर के टाइम एक्ट्रेस को कुछ ज्यादा ही दिक्कत हुई थी. 

डायटीशियन से पूछती थी 100 सवाल 

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रोज सुबह  मॉर्निंग सिकनेस होती थीं. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार मां बन रही थीं, तो उन्हें काफी सारी चीजों के बारे में नहीं पता था.  वो अपनी डायटीशियन से दिन में 100 सवाल पूछती थीं. उन्‍हें हर बात की चिंता रहती थी कि कितना खाना है, क्‍या करना है, क्‍या नहीं करना है. इस चक्‍कर में कई बार उन्‍हें एंग्‍जायटी हो जाती थी.

इस गलती से हुई सिजेरियन डिलीवरी

करीना कपूर ने 20 दिसंबर 2016 को तैमूर को जन्‍म दिया था. एक्ट्रेस को नॉर्मल डिलीवरी की जगह सिजेरियन डिलीवरी हुई थी.  डिलीवरी के समय तैमूर का सिर नीचे आ गया था लेकिन डिलीवरी के टाइम पर मुझे एंग्‍जायटी हो गई, जिसकी वजह से डॉक्‍टरों को मेरी सिजेरियन डिलीवरी करनी पड़ी थी. उन्होंने बताया कि तैमूर काफी बड़ा हो गया था और नाल उसके गले में लिपट गई थी. जिसके बाद उन्हें और सैफ को सी-सेक्शन के लिए फैसला लेना था. जिसमें दोनों को 48 घंटे लगे थे. 

टूट सकती थी नाल

डॉकटर ने उन्हें समझाया था कि अगर वह ज्यादा जोर लगाओगी तो बच्चा खींचेगा. जिसकी वजह से नाल टूट सकती है. मुझे गाड़ी में बिठाया गया था, नर्स ने शांत किया. तब तक सबकुछ धुंधला सा था. अक्‍सर प्रेग्‍नेंसी में वजन बढ़ने को लेकर एक्‍ट्रेसेस बहुत दुखी रहती हैं, लेकिन उन्‍होंने अपनी प्रेग्‍नेंसी को बहुत एंजॉय किया.यहां तक कि वो मक्‍खन के साथ खूब परांठे खाती थीं और जब उनकी डाय‍टीशियन उन्‍हें मना करती तो वो उसे कहती थीं कि वों सिर्फ प्रेग्‍नेंसी में ही इतना खुलकर खा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक्स के लिए सवि का दिल तोड़ेगा रजत, जिगर होगा गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- जब फिल्म में इस एक्टर ने किया मौत का सीन, बिना ग्लीसरीन के घंटों तक रोता रहा कास्ट

[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button