‘बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा…', Salman Khan को फिर से मिली धमकी, मांगी 5 करोड़ की फिरौती #INA

Salman Khan Threatened: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से धमकी मिली है.  मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक मैसेज आया है, जिसमें  लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी की तरफ से सलमान को धमकी दी गई है. मैसेज करने वाले ने कहा है कि वो सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म कर देखा, इसके लिए उसने 5 करोड़ रुपये की मांग की है. वहीं उसने धमकी दी है कि सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) से भी बुरा होगा. चलिए जानते हैं, मैसेज में और क्या-क्या कहां गया.

सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक,  मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया है. जिसमें कहा गया है कि,  सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. मैसेज भेजने वाले ने दावा किया, ‘इसे हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे. पैसे नहीं दिए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी.’ वहीं, अब मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

ये भी पढ़ें- Salman Khan की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड शेरा ने ब‍िछाया ऐसा जाल, पंरिदा भी नहीं मार सकता है पर


[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button