यूपी – कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले : केंद्र सरकार ने की जनता से वादाखिलाफी, पीएम ने झूठ बोलने का बनाया रिकॉर्ड – INA

Table of Contents

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर किसानों, युवाओं एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर वायदों को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कड़वी सच्चाई तो देश के सामने यह है कि सत्ता संभालने के बाद पीएम समेत भाजपाई मंत्रियों ने सिर्फ झूठ बोलने का रिकार्ड बनाया है। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से बयान जारी कर सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश भर में युवाओं बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे हैं, किसान व आम जनता महंगाई के मार से परेशान हैं। 


आतंकी हमले रोकने में बीजेपी सरकार नाकाम

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का कहना है, ”यह गंभीर चिंता का विषय है। बीजेपी सरकार ने कहा था कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा, फिर उन्होंने कहा कि अनुच्छेद हटने के बाद 370, आतंकवाद का सफाया होगा, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि वहां आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार आतंकियों की घेराबंदी करने में पूरी तरह से नाकाम है। जानबूझकर जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया जा रहा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News