यूपी- कानपुर मर्डर केस: ‘मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया…’, पत्नी की हत्या के बाद पति का छलका दर्द – INA

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिम ट्रेनर ने कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या कर दी. हत्या का पता चलने पर राहुल गुप्ता पूरी तरह से टूट गए हैं. उन्होंने अपना दर्द बयान करते हुए कहा की मेरा तो सब बर्बाद हो गया. अब मेरे बच्चों का क्या होगा? एकता की मौत के बाद छोटे-छोटे बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

राहुल गुप्ता ने बताया कि उनके घर में पत्नी एकता गुप्ता के अलावा उनके पिता, और दो बच्चे रहते हैं. राहुल की माता जी का देहांत पहले हो चुका था. एकता रोज जिम के लिए ग्रीन पार्क जाया करती थी. वहीं पर उसकी मुलाकात ट्रेनर विमल सोनी से हुई. पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच संबंध रहे होंगे इसी वजह से विमल के तिलक की खबर सुनकर एकता बिखर गई और परेशान होकर विमल ने हत्या कर दी.

सब कुछ खत्म हो गया

एकता के पति राहुल गुप्ता को जैसे ही पता चला की आरोपी ने एकता का शव डीएम कंपाउंड में गाड़ा है. वो रात को ही वहां पहुंच गए. शव का कंकाल देखते ही राहुल फूट-फूट कर रोने लगे. उसने कहा कि उसका सब कुछ खत्म हो गया है. मां का देहांत पहले ही हो गया था. पिताजी बीमार रहते हैं. एकता ही सब कुछ देखा करती थी. अब उसका घर और दो छोटे-छोटे बच्चों को कौन देखेगा?

कैसे गाड़ा शव?

भले ही इस मामले में शव बरामद हो गया हो और आरोपी भी गिरफ्त में हो लेकिन, एक बड़ा सवाल है कि अधिकारियों के आवास वाली कॉलोनी में विमल कैसे शव को ले गया? उसने कैसे गड्ढा खोदा? और शव को वहां कैसे गाड़ा? डीएम कंपाउंड के नाम से जानी जाने वाली ऑफिसर कॉलोनी सिविल लाइंस में स्थित है.

यहां पर डीएम, एडीएम के अलावा कई न्यायिक अधिकारियों के आवास भी है. इसकी वजह से यहां पुलिस की सुरक्षा भी रहती है. ऐसे में विमल कैसे शव लेकर आया? कैसे गड्ढा खोदा, कैसे गाड़ा और कैसे किसी ने उसको ये सब करते देखा भी नहीं?


Source link

Back to top button