यूपी – काशी विश्वनाथ मंदिर: हर प्रवेश द्वार पर भक्तों को दिखेगी बाबा की लाइव आरती, कॉरिडोर में लगेगी 11 एलईडी स्क्रीन – INA

बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर में कुल 11 जगहों से बाबा विश्वनाथ के ज्योर्तिलिंग का दर्शन होगा। मंदिर प्रशासन 11 एलईडी स्क्रीन लगवा रहा है, ताकि यहां आने वाने भक्तों को हर एंगल से बाबा के दर्शन हो जाए। हर द्वार से प्रवेश करने पर भक्तों को बाबा की आरती और गर्भगृह के लाइव दर्शन होंगे। गेट नंबर-4, गंगा द्वार, नंदूफेरिया और वाईएसके 1-2 दोनों द्वारों से मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों को बाबा का लाइव दर्शन होगा। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एलईडी लगवाया जा रहा है। मंगलवार तक तीन एलईडी लगवाई जा चुकी है।
25 नवंबर तक मंदिर में पहुंचे 18 करोड़ श्रद्धालु
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








